आगरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रही स्लीपर बस में थाना खंदौली क्षेत्र में बुधवार की सुबह आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोक लिया। सूचना मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यमुना एक्सप्रेस-वे पर खंदौली 158 किलो मीटर पर इटावा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।
बस में सवारियां नहीं थी। खाली बस को चालक अपने मालिक के पास दिल्ली खड़ी करने जा रहा था, तभी बस में आग लग गई। स्लीपर बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल का गाड़ी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026