आगरा। भारी कर्ज से कोतवाली के हींग की मंडी स्थित जीएम ट्रेडर्स के मालिक घनश्याम तनवानी ने आत्महत्या कर ली। उनका शव सिकंदरा थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन से मिला। मृत व्यापारी कमला नगर के तेज नगर के निवासी थे।
घनश्याम तनवानी के स्कूटर की डिग्गी से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके ऊपर बहुत कर्ज हो गया है। अगर कोई घर पर तगादा करने आया तो वह उनकी मौत का जिम्मेदार होगा।
मिली जानकारी के अनुसार तनवानी विगत रविवार को कमला नगर में अपने भांजे रोहित की दुकान पर अपना स्कूटर खड़ा कर गए थे। भांजे से कहा था कि वह शेविंग कराने जा रहे हैं। इसके बाद जब वे वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। पता नहीं चलने पर कमला नगर थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने भी तलाश शुरू की ही थी कि सिकंदरा थाने से संदेश मिला कि सेक्टर 16 के पास रेलवे लाइन से एक शव बरामद हुआ है।
सूचना मिलने पर तनवानी के परिजन रेलवे लाइन पहुंचे तो उन्होंने शव देखकर पहचान कर ली। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष थी और जूता के कारोबार से जुड़े हुए थे।।
- आगरा नगर निगम में 10 मनोनीत पार्षदों की एंट्री: शासन ने जारी की सूची, उत्तर विधानसभा का दबदबा - March 16, 2026
- साइको सेक्सुअल डिसऑर्डर का शिकार हुआ युवक: मलाशय में फंसी 1 लीटर की बोतल, जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने बचाई जान - March 16, 2026
- उदयन शालिनी केयर ने मनाया ‘आत्मनिर्भर नारी’ का उत्सव: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में गूंजी महिला सशक्तिकरण की गूँज - March 16, 2026