आगरा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान में गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की ओर से पाठ और कीर्तन का आयोजन किया गया।
स्त्री सत्संग सभा गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व से निरंतर प्रतिदिन शाम के समय जाप साहिब चौपाई साहिब का पाठ व कीर्तन लड़ीबार करती आ रही है। गुरु नानक देव प्रकाश पर्व से शुरू लड़ीवार पाठ गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व तक चलते रहे।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान कमलदीप सिंह और हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व से लेकर गुरु गोविंद के प्रकाश पर्व के बीच गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी दिवस भी मनाया गया। इसके अलावा चार साहिबजादों के शहीदी समागम भी इस दौरान स्त्री सत्संग सभा की ओर से मनाए गए।
स्त्री सत्संग सभा की अवनीत कौर ने बताया कि सत्संग सभा में लगभग 100 से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। लगभग दो माह तक चले इस क्रमवार पाठ में प्रतिदिन जाप साहिब,चौपाई साहिब, सुखमणि साहिब के पाठ किए गए। उन्होंने बताया कि सत्संग सभा जल्द ही बाबा दीप सिंह का चौपहरा भी शुरू करने जा रही है।
पाठ और कीर्तन की समाप्ति पर ग्रंथी कुलविंदर सिंह ने अरदास करते हुए महिलाओं के इस प्रयास की सराहना की और इस तरह के पाठ निरंतर जारी रखने व अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चों को भी जोड़ने की गुरु महाराज से विनती की। इस दौरान हनी साहनी, कुलदीप गांधी, परमजीत कौर, हरजोत कौर, निर्मल कौर मौजूद रहीं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026