आगरा: राधा स्वामी सत्संग सभा और जिला व पुलिस प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता चला जा रहा है। शनिवार को राधा स्वामियों के कब्जे से मुक्त कराई जमीन पर एक बार फिर राधा स्वामी सत्संग सभा ने उस पर अवैध कब्जा कर लिया और गेट लगा दिया। जिला प्रशासन को जानकारी हुई तो रविवार दोपहर के बाद एक बार फिर जिला प्रशासन का बुलडोजर उस अवैध निर्माण को ढहाने के लिए पहुंचा।
बुलडोजर के साथ पुलिस व प्रशासन की पहुंचने की सूचना पर भारी संख्या में सत्संगी जमा हो गए। जैसे ही प्रशासन का बुलडोजर अवैध निर्माण को गिराने के लिए आगे बढ़ा सत्संग सभा से जुड़ी महिलाएं आगे आ गई और पुलिस की कार्रवाई को रोक दिया। पुलिस ने अनाउंसमेंट कर मौके से हार जाने को कहा तो सत्संगियों की ओर से पथराव शुरू हो गया। पत्थर बाजू से निपटने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

पत्रकार और पुलिसकर्मी हुए घायल:-
घटना रविवार शाम लगभग 4:00 बजे की है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय और प्रशासन के अधिकारी पीएसी और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ अवैध कब्जे को गिराने पहुंचे थे। इधर सत्संगी भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। जैसे ही बुलडोजर आगे बड़ा सत्संगियों ओर से महिलाएं बुलडोजर पर खड़ी हो गई। इतना ही नहीं पुलिस की कार्रवाई को रोकने के लिए सत्संगियों ने पथराव शुरू कर दिया इस पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी और वरिष्ठ पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिसकर्मियों के छोटे आई तो वहीं वरिष्ठ पत्रकार की सर पर पत्थर लगने से वह लघु लुहान हो गए उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कई पत्थरबाजो को लिया गया हिरासत में:-
पुलिस पर पत्थरबाजी करने पर पुलिस भी एक्शन में आई लाठी चार्ज करते हुए पुलिसकर्मियों ने कई पत्थरबाजो को हिरासत में लिया। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई को भी अंजाम दिया जाएगा फिलहाल इस घटना से पुलिस की आलाधिकारी नाराज दिखाई दे रहे हैं।
- सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: सीबीआई की चार्जशीट में बड़ा दावा,ऑफिस के ही स्टाफ ने दी थी यूपी के शूटरों को सुपारी - August 7, 2026
- गुरु का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान: आगरा में पहली बार सजेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ, यूपी के 450 से अधिक चयनित शिक्षक होंगे सम्मानित - August 7, 2026
- रांची स्टूडेंट प्रोटेस्ट: विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही: पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, बोलीं- ऐसी हरकतों से नहीं डरेंगे - August 7, 2026