आगरा। सद्भावना पार्क सेवा समिति की ओर से लोकहितम ब्लड बैंक के सहयोग से कमला नगर के सद्भावना पार्क में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर में 168 यूनिट रक्त का संचय किया
शिविर का उद्द्घाटन लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, समाजसेवी रवि प्रकाश अग्रवाल, संस्था के संरक्षक हरीश चन्द अग्रवाल और अनिल गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। शिविर में 168 यूनिट रक्त इकट्ठा किया गया।
संयोजक नीरज अग्रवाल ने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरतमंद की मदद हो सकेगी।
सभी के प्रति धन्यवाद रोहित अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर विनोद गर्ग, सुरेश मांगलिक, दीनदयाल, भगवान दास (हैप्पी), पवन अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, ममता सिंघल, पूजा जैन, सोनिया, आरती, चारु, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026