आगरा। आशियाना महिला समिति व रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में अपना योगदान दे रहीं मेकअप आर्टिस्ट को आगरा क्लब में सम्मानित किया गया।
आशियाना महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. सरोज प्रशांत ने बताया कि प्रेम अधूरा है औरत के बिना, मान अधूरा है औरत के बिना, घर अधूरा है औरत जे बिना, संसार अधूरा है औरत के बिना। इसी को ध्यान में रखते हुए महिला दिवस पर शहर में मेकअप के क्षेत्र में माहिर आर्टिस्ट को ब्यूटी इंस्पिरेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
रोशनी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष मनोज बल ने बताया कि कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता है। इंसान अगर एकाग्रता के साथ अपने कार्य में मेहनत करे तो छोटा काम से भी बड़ा नाम बन जाता है। हमारी चयन समिति ने सात महिलाओ के नाम फाइनल किये। इनमें प्रीली जैन, मानवी मेहता, ज्योति भाटिया, प्रेरणा बत्रा, रेनू सिंह, शिवानी मिश्रा और खुशबू खान को एक मंच पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर उनके कार्य को प्रोत्साहित किया गया।
डॉ. माया श्रीवास्तव ने संस्था की इस वर्ष की थीम ‘नारी शक्ति से विकसित भारत’ पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलना चाहिए। शारदा गुप्ता ने काव्य पाठ कर महिलाओं के अधिकारों का परिचय कराया। धन्यवाद डॉ. प्रमिला चावला ने दिया।
इस अवसर पर मंजू मित्तल, रेखा अग्रवाल, बीना पोतदार, आरती महरोत्रा, स्नेहलता अग्रवाल, पूनम गोयल, मीरा बंसल, मीरा गुप्ता, राखी मित्तल, सुनीता, शशि भट्टी, कमल तिवारी, अर्णिमा निधि आदि मौजूद रहे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026