आगरा। आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन की ओर से प्रताप नगर स्थित बुर्जीवाला मंदिर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह से पूर्व एसोसियेशन की बैठक में पदाधिकारियों के समक्ष वार्षिक कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जिसमें सेवा कार्यक्रमों को अधिक महत्व देने पर जोर दिया गया।
महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि होली मिलन समारोह में शहर भर से लोहा व्यापारियों के परिवारों ने कार्यक्रम में शिरकत की। वृंदावन की रास मंडली की राधा कृष्ण की फूलों की होली समारोह के आकर्षण का केंद्र रही। सभी व्यापारियों का स्वागत माथे पर चंदन व पटका पहनाकर किया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राकेश गोयल, नरेश मंगल, अंजुल जैन, संजय गोयल, आशीष अग्रवाल, मोहित गोयल, सिद्धार्थ जैन, विपुल जैन, मनोज जैन, पदम अग्रवाल, गिरीश गर्ग, पवन गोयल, रामसेवक गोस्वामी, उमेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- आगरा के एत्मादपुर में सनसनीखेज वारदात: झरना नाले के जंगल से मिला महिला का शव, सिर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी - September 7, 2026
- आगरा में ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ को लेकर विशेष अभियान शुरू: डीएम मनीष बंसल ने युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की की अपील - September 7, 2026
- आगरा में भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू: 17 सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता, 25 विशेष सेवा कार्यों के जरिए जनता से होगा संवाद - September 7, 2026