आगरा: शहर की यातायात व्यस्था दुरुस्त करने के साथ साथ यात्री सुरक्षा को लेकर रोड सेफ्टी अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान के अंतर्गत आगरा पुलिस सड़को पर उतर आई है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने ऑटो में लगी एक्स्ट्रा सीटों की चेकिंग की और जिन ऑटो में एक्स्ट्रा सीट लगी हुई मिली उन सीट को पुलिस को हटवाया। आगरा पुलिस इस हफ्ते पूरे शहर में ऐसे ही विशेष अभियान चलाने वाली है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह से पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गोड़ सड़कों पर मौजूद रहे और कई ऑटो को रुकवाकर उनकी जाँच की। गयी। खासकर ऑटो में लगाए गए एक्स्ट्रा सीटों पर उनका फोकस था। इस एक्स्ट्रा सीट को अवैध तरीके से फिट किया जाता है, जिससे ऑटो में ज्यादा सवारी बैठ सकें। यह न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है।
आगरा शहर में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इसका एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और ऑटो जैसे छोटे वाहनों में जरूरत से ज्यादा सवारियों का बैठाना है। ऑटो चालक अक्सर एक्स्ट्रा सीट लगाकर नियमों का उल्लंघन करते हैं, जिससे ओवरलोडिंग हो जाती है। यह न सिर्फ चालकों और यात्रियों के लिए खतरनाक है, बल्कि सड़कों पर चल रहे अन्य वाहनों के लिए भी मुश्किलें खड़ी करता है।
आगामी सप्ताह के दौरान आगरा पुलिस पूरे शहर में इस तरह के वाहनों की चेकिंग करेगी। खासकर ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा जैसे छोटे वाहनों पर नजर रखी जाएगी। पुलिस का मकसद यह है कि सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें और सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चले। इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी शामिल होगी।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026