आगरा:- थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित तोरा चौकी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिटायर्ड फौजी होतम सिंह ने स्ट्रीट डॉग को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। बताया जा रहा है कि कुत्ता भौंक रहा था, जिससे नाराज होकर फौजी ने उस पर गोली चला दी।
घटना के बाद कुत्ते की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से स्थानीय निवासी डरे और सहमे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, होतम सिंह पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही द केयरिंग हार्ट सोसाइटी के सदस्य देवेंद्र कुमार शर्मा और अनिरुद्ध ठाकुर मौके पर पहुंचे और मामले की शिकायत ताजगंज थाने में दर्ज कराई।
पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फौजी को कुत्ते पर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। एनजीओ सदस्यों ने रिटायर्ड फौजी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश फैला हुआ है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा हुए सख्त, 27 से 31 अक्टूबर तक खुलेगा पोर्टल, छात्रों को मिलेगा दोबारा आवेदन का मौका - October 25, 2025
- जयपुर हाउस आगरा में अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन, प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कही बड़ी बात - October 25, 2025
- मथुरा: स्पा सेंटर में चल रहा था ‘गंदा काम’, पुलिस ने मारा छापा, पांच युवतियां और छह लड़के गिरफ्तार - October 25, 2025