आगरा। मां पीतांबरा सेवा समिति द्वारा वजीरपुरा स्थित सीताराम मंदिर में गुप्त नवरात्र के उपलक्ष्य में चले विशेष अनुष्ठान का समापन पूर्णाहुति एवं कन्या पूजन संग हुआ।
शुक्रवार को दस महाविद्या के रूप में दस कन्याओं का पूजन महंत अनंत उपाध्याय एवं पंडित मुकेश शर्मा के मार्गदर्शन में भक्तों ने किया।
महंत अनंत उपाध्याय ने बताया कि 30 जनवरी से लगातार नौ दिनों तक साधकों ने मंदिर में रात्रि साधना एवं हवन किया। शुक्रवार को दशमी तिथि पर साधना को कन्या पूजन संग पूर्ण किया गया। दिवस विशेष पर मंदिर परिसर में विराजित मां पीताम्बरा का भव्य और दिव्य श्रंगार किया गया।
इस अवसर पर नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, डॉ संजीव नेहरू, निशि नेहरू, हनी, संदीप अग्रवाल, प्रभा, सलोनी आदि उपस्थित रहे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026