आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा से एक युवक द्वारा अश्लील मैसेज भेजने और अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छात्रा की आरोपी गौरव वर्मा से पहचान थाना न्यू आगरा क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हो गया था।
आरोपी ने पहले फोन पर बातचीत करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो उसने छात्रा के व्हाट्सएप पर लगातार अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। छात्रा का आरोप है कि गौरव ने अवैध संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला। छात्रा के मना करने के बावजूद उसकी हरकतें जारी रहीं।
छात्रा ने छह सितंबर को वुमेन हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और चैट के स्क्रीनशॉट भी भेजे। पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी गौरव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।
- आगरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को भी उड़ाया - October 7, 2026
- आगरा जनकपुरी महोत्सव: मिथिला की तर्ज पर सजा विवाह स्थल; राजा-रानी के स्वरूपों ने निभाई कन्यादान की रस्म, गूंजे ‘जय श्रीराम’ और ‘जय तुलसी माता’ के जयकारे - October 7, 2026
- दिल्ली में विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले- ‘ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं’ - October 7, 2026