आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर सिपाही की पिस्टल छीन युवक ने खुद को मारी गोली, जाने क्या है मामल
Agra, Uttar Pradesh, India. जनपद आगरा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताते चलें कि जीआरपी आगरा फोर्ट पुलिस को सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला एक युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर नाजायज दबाव बनाकर सियालदह एक्सप्रेस से जा रहा है। युवती के परिजनों की शिकायत पर जीआरपी आगरा फोर्ट पुलिस ने सियालदह एक्सप्रेस कोच में मौजूद एस्कॉर्ट में शामिल पुलिसकर्मियों से संपर्क किया।
सियालदह एक्सप्रेस को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर रोका और जब पुलिसकर्मियों ने युवक से पूछताछ के लिए उतारा तो युवक ने जीआरपी पुलिस कर्मियों की कमर पर लगी पिस्टल को छीन लिया और भागने के बाद प्लेटफार्म नंबर पांच पर जाकर पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद आनन-फानन में युवक को एसएन हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के मुताबिक युवक की हालत खतरे से बाहर है।
एसपी जीआरपी मुस्ताक अहमद के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मियों ने इस पूरी घटना की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। जीआरपी पुलिसकर्मी की तहरीर पर युवक हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा 392 और 309 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने के बाद युवक को एसएन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।
एसपी जीआरपी मुस्ताक अहमद ने बताया कि युवती के परिजनों ने शिकायत की थी जिसके आधार पर कार्यवाही के दौरान युवक ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर खुद को गोली मार ली। युवक की हालत खतरे से बाहर है। युवक के सही होने का इंतजार किया जा रहा है। युवक के सही होते ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026