
आगरा: पूरा शहर जब स्वतंत्रता दिवस की खुशी में डूबा हुआ था और स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, उसी बीच पुलिस के 112 नंबर पर आये फोन ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी। पुलिस ने बिना देर किए घटना स्थल की ओर दौड़ लगा दी। मौके पर पहुँची पुलिस को स्थिति सामान्य मिली और लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ बाइक सवारों से कहासुनी हुई थी।
तिरंगा यात्रा पर पथराव की सूचना
पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती का है। पुलिस को 112 नंबर पर किसी मे फोन करके जानकरी दी कि नगला मेवाती से तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान पथराव किया गया है। यह सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में क्षेत्रीय पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया और लोगों से वार्ता कर घटना की जानकारी ली।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार ने बताया कि तिरंगा यात्रा पर पथराव नहीं हुआ है बल्कि यात्रा के दौरान बाइक निकालने के समय क्षेत्रीय लोगों से कहासुनी हुई थी। मौके पर स्थिति सामान्य है। लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है। इस संबंध में और भी जो विधिक कार्यवाही है उसे अंजाम दिया जा रहा है।
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026