आगरा: थाना बासौनी पुलिस और सर्विलांस सेल (पूर्वी जोन) की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 28 अक्टूबर को शादी समारोह से लौट रहे कांग्रेस नेता और उनके भाई पर जानलेवा हमला व फायरिंग करने का आरोप है।
एसीपी पिनाहट ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मिताइली रोड पर आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी फरार हो गया।
घायल आरोपी की पहचान रामलखन उर्फ गोलू पुत्र कृष्ण मुरारी, निवासी ग्राम उमरैठा, थाना बासौनी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से एक देशी पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, 180 रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की हीरो पैशन एक्सप्रो बाइक बरामद की है।
आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, रामलखन थाना बासौनी में दर्ज मुकदमा संख्या 59/2025 में धारा 109 (1)/191(2)/191(3)/190 बीएनएस के तहत वांछित था।
सहायक पुलिस आयुक्त, पिनाहट ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी सफलता है। फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और अभियान को तेज कर दिया गया है।
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026
- यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म: 23 अक्टूबर को 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान, भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत - October 19, 2026
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026