UP Gold-Silver Price Today: लखनऊ सर्राफा बाजार सहित प्रदेश की अन्य सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। राहत की बात यह है कि सूबे में जहां सोना के भाव में गिरावट आई तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं। इससे पहले मगंलवार को प्रदेश में सोना स्थिर था तो चांदी में गिरावट आई थी। आज सोना 100 रुपए टूटकर 59 हजार के करीब आ गया है, जबकि चांदी 73 हजार के नीचे कारोबार करती दिखाई दी। ऐसे में अगर आप कीमती आभूषण सोना और चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए सबसे अच्छा है।
सोना सस्ता
लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना 100 रुपये सस्ता होकर 59,660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये कम होकर 54,700 रुपए पर आ गया है। इससे पहले कल यहां सोना स्थिर था। 24 कैरेट सोना 59,760 और 22 कैरेट सोना 54,800 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया था।
चांदी स्थिर
लखनऊ में मंगलवार को चांदी के भाव में गिरावट के साथ बुधवार को इसके दाम स्थिर हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी आज 72,800 रुपये प्रतिकिलो पर है। इससे पहले मंगलवार को 72,800 रुपये पर थी।
हर दिन जारी होते हैं सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स
सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।
कैसे चेक करें सोने की शुद्धता
Indian Standard Organization (ISO) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉलमार्क दिया होता है, यह ISO द्वारा जारी किया जाता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अगर इन कैरेटों पर यह नंबर लिखा होता है तो इसका मतलब आपका खरीदा गया सोना शुद्धता है। बाजार में 24 कैरेट से अधिक सोना नहीं बिकता है।
- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस से शिकायत, लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में सपाइयों ने दी तहरीर, FIR की मांग - June 10, 2026
- ’फर्जी था मुकदमा’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे आरोपों को आशुतोष ब्रह्मचारी ने नकारा, रामचंद्र दास पर लगाए गंभीर आरोप - June 10, 2026
- केंद्र सरकार के 12 साल: सीएम योगी ने पीएम मोदी को बधाई दी, कहा- ‘विकसित भारत’ की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी - June 10, 2026