आगरा: कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार की तड़के दो मुठभेड़ों में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली भी लगी। पहली मुठभेड़ में ताजगंज पुलिस ने नर्स को गोली मारने वाले बदमाश बबलू को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरी मुठभेड़ में खेरागढ़ पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता और नेत्रपाल उर्फ नित्ता सहित एक अन्य बदमाश विनोद को गिरफ्तार किया। इस दौरान बबलू और विनोद के पैर में गोली लगी।
डीसीपी मुख्यालय सैयद अली अब्बास ने मीडिया को बताया कि आरोपी बबलू नगला टीन ताजगंज का रहने वाला है। उसने नर्स को गोली मारी थी। नर्स का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि बबलू ने पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी। बाइक पर सवार बबलू पुलिस को करीब तीन किलोमीटर तक दौड़ाता रहा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली उसके पैर में लगी। पैर में गोली लगते ही आरोपी बाइक समेत सड़क पर गिर गया। आरोपी ने कबूल किया कि उसने गुरुवार की शाम अपनी मंगेतर मुस्कान मौर्य पर गोली चलाई थी। वह आगरा छोड़कर भागने की फिराक में था।
उधर खेरागढ़ थाना क्षेत्र में सुबह पुलिस और सिपाही पर गोली चलाने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी जवाब दिया। इस दौरान विनोद के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने विनोद और उसके साथी 25 हजार रुपये के इनामी सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता और नेत्रपाल उर्फ नित्ता को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार और एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया।
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026