आगरा. ‘मैं नहाने जा रही हूं, मेरे बच्चों का ख्याल रखना। बच्चों को देखते रहना।’ यह शब्द देवरानी से कहकर विवाहित अपने बाथरूम में नहाने के लिए चली गई लेकिन जिंदा वापस नहीं लौटी। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। फांसी के फंदे से विवाहिता का शव लटका हुआ मिला। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाथरूम से फांसी के फंदे से शव को नीचे उतारा और कानूनी कार्रवाई को अंजाम देकर शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के खवासपुरा का है। सब्जी की ठेल लगने वाला सोनू अपने परिवार के साथ रहता है। सुबह वह सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी चला गया। घर में बच्चे और देवरानी मौजूद थे। लगभग 11:00 बजे करीब सोनू की पत्नी ने अपनी देवरानी से कहा कि वह नहाने जा रही है मेरे बच्चों का ख्याल रखना। देवरानी ने भी जल्दी नहाने के लिए कह दिया। कुछ देरबाद सबसे छोटा देवर आया और भाभी के बारे में पूछने लगा। उसने कहा कि भाभी नहाने गई है।
काफी देर होने के बाद वह ऊपर गया और बाथरूम में आवाज देने लगा लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। ना ही ऐसा लग रहा था कि कोई उसमे नहा रहा है लेकिन बाथरूम का दरवाजा बंद था। इस पर देवरानी ऊपर गई देवरानी ने भी दरवाजा खटखटाया कोई आवाज नहीं आई। ऊपर से थोड़ी सी खिड़की हटाकर देखा तो जेठानी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
दृश्य देखकर फूल गए हाथ पांव
मृतका की देवरानी ने कहा कि बाथरूम के अंदर का दृश्य देखकर उसके हाथ-पांव फूल गए। वह कुछ समझ ही नहीं पाई। आनन फानन में उसने तुरंत पड़ोसियों को आवाज दी। उन्हे पूरी घटना की जानकारी दी और दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकालने की अपील की। पड़ोसी आए दरवाजा तोड़ा लेकिन तब तक विवाहिता ने दम तोड़ दिया था।
पति को दी फोन से सूचना दी
लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत मृतका के पति को दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका का पति भी मौके पर पहुंच गया। पत्नी के शव को देखकर पति का बुरा हाल हो गया।लोगों ने इस घटना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फांसी के फंदे से विवाहिता का शव उतारा और कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। इसके बाद ही परिजनों से इस घटना की जानकारी जुटाई। घर में मौजूद देवरानी और पति से भी घटना के बारे में पूछताछ की।
- Agra News: परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - June 11, 2026
- Agra News: परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्याम नाम के जयघोष से गूंज उठी ताजनगरी - June 11, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘चंपत’ का मतलब है लेकर भागना - June 11, 2026