Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India Bharat. संस्कार भारती, आगरा महानगर, हावर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका तथा पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान, डा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा द्वारा मधुबनी चित्रों की अंतरराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को संस्कृति भवन, पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान, बाग फरजाना, आगरा पर हुआ।
उद्घाटन करने के बाद कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि कला की दृष्टि से आगरा बहुत समृद्ध है, हम आज की तथा आने वाले कल की सभी प्रतिभाओं को निखारने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।
प्रो. नरेन्द्र कुमार रुस्तगी, डायरेक्टर, सेन्टर फोर ग्लोबल स्टडीज, हावर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत कलाओं की अंतरराष्ट्रीय राजधानी है।
एक्शन पेंटिंग के साधक प्रदीप कुमार मिश्रा ने बतलाया कि अमरीकी चित्रकार जैक्शन पोलॉक से प्रेरित होकर उन्होंने पेंटिंग कार्य प्रारम्भ किया।
डॉक्टर लवकुश मिश्रा ने कहा कि कलाकार की भी ब्रांडिंग होना आवश्यक है, अन्यथा कम योग्य लोग, दूसरों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।

मधुबनी पेंटिंग की साधक मीनाक्षी मिश्रा उर्फ अंजली ने लगभग 200 चित्रों का सृजन किया है। मीनाक्षी ने बतलाया कि की बनाने से मन को बहुत ही संतोष प्राप्त होता है।
- इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय अधिकारी केशव शर्मा, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद नंदन गर्ग, आर्किटेक्ट राजीव द्विवेदी, छीतर मल गर्ग, सुरेश चंद्र अग्रवाल, ओम स्वरूप गर्ग, श्याम तिवारी, डॉक्टर केशव शर्मा, आशीष अग्रवाल, डॉक्टर अंशु अग्रवाल, इंजीनियर नीरज अग्रवाल, माधव अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, बबीता पाठक, हरेश अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, दीपक गर्ग, डॉ एकता श्रीवास्तव, डॉ आभा सिंह, अतुल गुप्ता , आगरा कॉलेज की विभागाध्यक्ष, प्रोफेसर मीना कुमारी, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बिंदु अवस्थी, ललित कला संस्थान से डॉ ममता बंसल, प्रोफेसर रेखा कक्कड़, दिनेश मौर्या , डॉ, सविता प्रसाद , आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर “”लोक लकीरें”” नामक केटलोग जो प्रदर्शनी में प्रस्तुत चित्रों पर आधारित रहा, का लोकार्पण प्रो आशु रानी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डा आभा ने, धन्यवाद ज्ञापन डा एकता श्रीवास्तव ने तथा संयोजन नन्द नन्दन गर्ग ने किया।
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026