Agra News: एत्मादपुर में ट्यूशन से घर लौट रही 6 साल की मासूम के साथ 11 साल के बच्चे ने किया दुष्कर्म

Crime

 

आगरा कमिश्नरेट के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ 11 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। क्षेत्र में जघन्य घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर डीसीपी बेस्ट सोनम कुमार के साथ एसीपी एत्मादपुर सुकन्या शर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे।

उन्होंने घटना का निरीक्षण किया। बाद में पुलिस ने तत्परता से आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। बच्ची की हालत गंभीर देख उसे लेडी लॉयन में भर्ती कराया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने अभिरक्षा में रखा गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। यह पूरी घटना एत्मादपुर क्षेत्र के एक गांव की है।

जहां परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम कक्षा दो में पढ़ने वाली बालिका गांव के एक टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए शाम 5 बजे गई थी, शाम को छः बजे के लगभग रोती हुई घर पहुंची। उसने रोने की हालत में मां और दादी को इस घटना की पूरी जानकारी बताई। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे वह कपड़ों की फेरी लगाकर घर पहुंचा।

पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी के साथ गांव के रियाज नामक युवक ने दुष्कर्म किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। बालिका को उपचार के लिए भेजा गया। रविवार को डीसीपी सोनम कुमार व एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा भी फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी 11 वर्षीय रियाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी व उसका पिता बकरी चराने का काम करता है। आरोपी को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पीड़ित और आरोपित दोनों अलग-अलग समुदाय के है। घटना के चलते गांव में तनाव की स्थिति है।

Dr. Bhanu Pratap Singh