आगरा: थाना सिकंदरा पुलिस ने एक ऐसे दंपत्ति को गिरफ्तार किया है, जो दस साल से फरार थे और उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पति-पत्नी को उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार जिले से पकड़ा गया।
इस दंपत्ति ने वर्ष 2015 में सिकंदरा क्षेत्र के गैलाना रोड पर होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोला था और 40 से 50 बच्चों ने एडमिशन लिया था। दोनों ने इंस्टीट्यूट को मेरठ विश्व विद्यालय से मान्यता प्राप्त बताया था लेकिन बाद में यह फर्जी निकला। इस पर दोनों के खिलाफ आठ से अधिक मुकदमे दर्ज कराए गए।
अभियुक्त विवेक रमन और उसकी पत्नी स्वप्नना रमन छत्ता क्षेत्र के रहने वाले थे। पति-पत्नी इंस्टीट्यूट को बंद कर फरार हो गए। दोनों दस साल से पकड़ से दूर थे, लेकिन इनकी एक गलती ने पुलिस को इन तक पहुंचा दिया।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने मीडिया को बताया कि आरोपी इंस्टीट्यूट संचालक के बेटे ने पूर्व में एक फेसबुक आईडी बनाई थी, जिस पर उसकी प्रोफाइल थी। पुलिस ने इस प्रोफाइल के जरिए दिल्ली में रहने वाले लोगों से संपर्क किया तो पता चला कि विवेक और उसका परिवार हरिद्वार में रह रहा है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
- आगरा में इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़: एसटीएफ ने माँ-बेटों समेत चार तस्करों को किया गिरफ्तार, करोड़ों का ‘कैलिफोर्निया गांजा’ बरामद - May 28, 2026
- सीबीएसई ओएसएम प्रणाली विवाद: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आश्वासन, कहा- गड़बड़ी पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई - May 28, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, सात माह की बच्ची की मौत, माता-पिता गंभीर - May 28, 2026