आगरा। शमसाबाद थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर उसे सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस टीमों ने लगातार दबिश देकर युवती का पता लगाया। मुख्य आरोपी युवक फरार है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
घटना शमसाबाद क्षेत्र के एक गांव की है। परिजनों के अनुसार एक युवक ने फोन कर युवती को घर से बाहर बुलाया और उसके बाद वह उसे अपने साथ ले गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, युवती लापता हो चुकी थी। तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।
शिकायत मिलते ही शमसाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार सैनी के नेतृत्व में टीमों ने रातभर कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट की मदद से युवती तक पहुंच बनाई और उसे सकुशल बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर सैनी ने बताया कि प्राथमिकता युवती को सुरक्षित वापस लाना था, जिसे टीम ने 24 घंटे में पूरा कर लिया। आरोपी युवक की तलाश जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। युवती के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली है।
पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है। आरोपी के संभावित आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026