आगरा: अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ जीआरपी यात्रियों के गुम हुए सामान को भी वापस दिलाने की कवायद को अमली जामा पहना रही है जिसके चलते यात्रियों के चेहरे पर खुशी लौट रही है। ऐसे ही एक यात्री जिसका बैग स्टेशन पर कहीं छूट गया था। वह काफी परेशान था लेकिन जीआरपी ने उसका बैग ढूंढ कर उसे वापस किया और उसके चेहरे पर खुशी लौटाई। इस पर यात्री ने जीआरपी को धन्यवाद दिया।
जानकारी के मुताबिक सर्कुलेटिग एरिया में कार्यरत कर्मचारी है0का0 1342 सुखवेन्द्र सिह को यात्री मौ0 सादाब पुत्र सिराज खान पठान निवासी पालनपुर गुजरात ने अवगत कराया कि उनका एक बैग भीड़ में कही गुम हो गया है। बैग में यात्री के कपडे व जरूरी किताबे है।
यात्री की सूचना पर उपरोक्त कर्मचारी ने रेलवे स्टेशन आगरा कैट के सर्कुलेटिग एरिया सतत चेकिंग कर यात्री का बैग ढूंढकर थाने लाकर यात्री के बैग को सकुशल सुपुर्द किया। बैग वापस से मिलने पर यात्री काफी खुश नजर आए और उनके चेहरे पर खुशी लौट आई। है0का0 सुखवेन्द्र सिह द्वारा सराहनीय कार्य के लिए बैग मालिक व उनकी पत्नी द्वारा जीआरपी आगरा कैंट पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी और हेड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह को उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026