कांग्रेस ने मुस्लिम वोट पाने के लिए दिल्ली की बेशकीमती हजारों करोड़ की 123 संपत्तियों को रातों-रात वक्फ बोर्ड को सौंप दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि ये संपत्तियां प्रमुख स्थानों पर फैली हुई थीं, जहां एक गज जमीन की कीमत कई लाख रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवसरवादी विपक्षी गठबंधन अपनी तुष्टीकरण की राजनीति के लिए हिंसा भड़का सकता है।
उन्होंने दावा किया कि विपक्षी गठबंधन धार्मिक आधार पर आरक्षण, अनुच्छेद 370 की बहाली और भारत के परमाणु बमों के उन्मूलन का समर्थन करता है। मौजूदा लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने शहर में कांग्रेस-आप गठबंधन को अवसरवादी बताया और कहा, “दुनिया देख रही है कि एक भ्रष्ट पार्टी, दूसरी भ्रष्ट पार्टी को कैसे बचा रही है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के बाद 2020 में हुए दिल्ली दंगों के लिए उन्हें (विपक्ष को) दोषी ठहराया और कहा कि पड़ोसी देशों में सताए गए अधिकतर दलितों समेत कई लोगों को हाल ही में सीएए के तहत नागरिकता प्रदान की गई थी।
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026