Agra, Uttar Pradesh, India. रिश्तों मे कत्ल का बड़ा मामला सामने आया है । जगनेर में बीती रात गहने और रुपयों के लिए बेटे ने अपनी मां के सिर पर सिलबट्टा से वार करके उसकी हत्या कर भाग निकला। हत्या के बाद उसने अपनी बहन को वीडियो भेजा। कहा कि मां मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई। घर से गहने व रुपये भी चुराए हैं।वीडियो में बहन के रिश्तेदार को घर भेजने पर घटना का खुलासा हुआ। देर रात मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी थी।
एसीपी महेश कुमार ने बताया कि जगनेर के सीमेंट कारोबारी सुभाष बिंदल के दो पुत्र शिवम व मयंक और बेटी शिवानी हैं। मयंक बाहर रहकर पढ़ाई करता है। शिवम (28) नशे का आदी है। बुधवार शाम सुभाष कारोबार के सिलसिले में आगरा गए थे। शिवम ने मां सुनीता देवी (46) के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद भरतपुर निवासी बहन शिवानी को उसने व्हाट्सअप वीडियो भेजा। जिसमें उसने कहा कि मां माफ कर दो। शिवम ने मां को मारने के लिए कुछ लोगों द्वारा उकसाने की भी बात कही है।
हत्या के बाद शिवम ने अपनी बहन को वीडियो भेजा। इसमें उसने कहा कि मां मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई।वीडियो में उसने चार युवकों के नाम लेकर कहा कि इन्होंने प्लान बनाया था। लूट कराई है, माफ कर दियो। वीडियो देखने के बाद बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा तो सुनीता का शव बेड पर पड़ा मिला। सिर में चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि सिर में सिलबट्टा मारकर हत्या की गई है। अलमारी खुली पड़ी थी।
एसीपी महेश कुमार ने बताया कि वीडियो को देखने के बाद ही शिवानी ने अपने पिता और रिश्तेदारों को फोन किया। तब हत्या की जानकारी हो सकी। बेटे ने मां की भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की है। पिता ने भी बताया कि बेटा नशा करता है। उसकी तलाश की जा रही है।
- Agra News: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे जलाई लाश, सबूत मिटाने के लिए यमुना में फेंकी हड्डियां, लापता होने की रची झूठी कहानी - October 1, 2026
- Agra News: पत्नी की हत्या कर घर के पीछे जलाई लाश, सबूत मिटाने के लिए यमुना में फेंकी हड्डियां, लापता होने की रची झूठी कहानी - October 1, 2026
- मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया पर वार: 1 से 31 अक्टूबर तक आगरा में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान - October 1, 2026