आगरा: साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट करके लोगों के साथ ठगी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों ने पुलिस अधिकारी बनकर एक महिला को नशे के पदार्थ की तस्करी में फंसाने के नाम पर डिजिटल अरेस्ट किया था और बाद में उससे 2.80 लाख रुपये ठग लिए थे।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने सोमवार को मीडिया को जानकारी दी कि पकड़े गए शातिरों के नाम आरिफ खान और दिव्यांश गहलौत हैं। साइबर पुलिस ने इनके पास से एक लग्जरी कार, दो मोबाइल, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। इसके साथ ही इनके पास से ठगी की रकम में से 80 हजार रुपये भी बरामद किए गए। साइबर थाना पुलिस ने आरिफ खान और दिव्यांश गहलोत को राजस्थान के कोटा जिले से गिरफ्तार किया।
शातिरों ने पुलिस को बताया वे कंबोडिया और वियतनाम में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। लोगों पर सीबीआई, ईडी, पुलिस आदि बनकर वीडियो कॉल करते थे और फिर डिजिटल अरेस्ट कर इनसे ठगी कर लेते थे। पीड़ितों से भिन्न-भिन्न बैंक खातों में धनराशि को यूपीआई, आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित करा लिया जाता था।
- दीपावली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का राष्ट्र के नाम संदेश; देश-वासियों को दीं पर्व की आत्मीय शुभकामनाएं - November 8, 2026
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026