आगरा: थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में पड़ोसी युवक द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी मोबाइल गेम दिखाने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया था। बच्ची रोते हुए बाहर निकली। अपने परिजनों को बताया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
बच्ची के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका पड़ोसी खेतपाल है। बच्ची उसे चाचा कहकर बुलाती है। खेतपाल ने बच्ची को वीडियो गेम देखने के बहाने अपने घर बुलाया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोते हुए खेतपाल के घर से बाहर निकली। अपने पिता को बताया कि चाचा ने उसके कपड़े उतारे। उसके साथ पहले अश्लील हरकत की। फिर उसके साथ गंदा काम किया।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। घटना के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने उसे रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गलत काम करना स्वीकार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक महीने बाद उसकी शादी होने वाली है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। बच्ची के बयान लिए जाएंगे। बच्ची अभी डरी हुई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य पूरे हैं। आरोपी ने भी स्वीकार कर लिया है।
- सपा का ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ जारी: महिलाओं को 40 हजार सालाना पेंशन, 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन बहाली का वादा - November 26, 2026
- बल्केश्वर के श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश, 27 नवंबर को होगा नवग्रह विधान - November 26, 2026
- सपा घोषणापत्र विमोचन में छलका आजम खान का दर्द: ‘एक आधा जिंदा आदमी खड़ा है, पांच साल की कैद ने दिल-दिमाग झकझोर दिया’ - November 26, 2026