खेरागढ़ के दंगल में पहलवान लड़ेंगे और एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर देश में होगा चर्चाओं का दंगल : सुनील बंसल
आगरा /खेरागढ़ । विकसित भारत के संकल्प के साथ “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के जनजागरण अभियान को गति देने के लिए रविवार को मंडी समिति मैदान में भव्य दंगल महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक सुनील बंसल ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए आवश्यक है एक साथ चुनाव होना।
लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हों जिसको लेकर देश में चर्चाओं का दंगल छिड़ा हुआ है। चर्चा के दंगल के क्रम में खेरागढ़ में चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में आयोजित किया गया। यहां पहलवान अखाड़े में कुश्ती लड़ेंगे और देश की राजनीति में भी आने वाले दिनों में एक साथ चुनाव को लेकर चर्चा और बहस होनी है और यह मेरा मानना है कि यह एक साथ चुनाव आवश्यक है और यह दंगल भी इसी लिए आयोजित किया गया है। देश को एकजुट करने वाले इस विचार के प्रति जन-समर्थन सबसे बड़ा बल है। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक अपने स्तर पर इस संदेश को आगे बढ़ाए।
इस अवसर पर आदर्श नगर पंचायत खेरागढ़ के दो वर्षों में हुए विकास कार्यों की पुस्तिका का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। सांसद राजकुमार चाहर ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए बहुत आवश्यक है। वहीं पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवॉर्डी जगबीर सिंह ने भी पहलवानों में जोश भरने का काम किया।
दंगल समिति अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू (चेयरमैन) ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि खेरागढ़ की जनता को आज यह सौभाग्य मिला कि सुनील बंसल जैसे राष्ट्रहित के विचारक उनके बीच पधारे। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव न केवल खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण है बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों पर जागरूकता का भी माध्यम है।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण नेपाल से आए चर्चित पहलवान देवा थापा, भारत केसरी हरिकेश पहलवान, महिला पहलवान गामिनी चाहर और भारत के कई राज्यों के नामी पहलवान रहे। विशाल अखाड़े में रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए हजारों दर्शक उपस्थित रहे।
सुरक्षा और पार्किंग की व्यवस्था विशेष रूप से की गई थी। दंगल महोत्सव में करीब 200 मुकाबले पहलवानों द्वारा लड़े गए। अंत में विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया गया और एक राष्ट्र, एक चुनाव के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी मौजूद रहे।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026