आगरा। मेरी सुन लो मारुति नंदन काटो मेरे दुख के बंधन, हे महावीर बजरंगी तुम्हें कहते हैं दुख भंजन। जंगल वाले बाबा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, माल रोड आगरा पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ की अमृत वर्षा का आयोजन किया गया। सुंदरकाण्ड में बलवीर सिंह पार्टी द्वारा बाबा के भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी गई।
लोगों ने झूमते नाचते बाबा के दरबार में अपनी उपस्थिति दी। मंदिर में अद्भुत भव्य बाबा का फूल बंगला सजाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार में परिवार सहित माथा टेककर भोग प्रसादी ग्रहण किया। सभी भक्तों को गुरुजी सुरेंद्र मोहन भारद्वाज द्वारा आशीष वचन सुनायें।
मुख्य रुप से शशि मोहन संगीता अग्रवाल, विशाल भट्टाचार्य, हर्षिल, मानसी, सुरभि, दीप, मुकेश कुशवाह, मनीष, शौर्य, वरुण कला, दीप अग्रवाल, हरिमोहन, प्रतिमा, संजय कुलश्रेष्ठ, योगेश यादव, मुनेंद्र सिंह, संचित, गिर्राज किशोर, रश्मि आदि उपस्थित रहे।
- दिल्ली में करोड़ों के सोने की ठगी: आगरा में आधी रात को दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी रेड, तीन आरोपी हिरासत में लेकर रवाना - October 29, 2026
- पश्चिम एशिया संघर्ष में 22 भारतीयों की मौत: विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की, मृतकों में 14 नाविक भी शामिल - October 29, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: बैंक की लापरवाही पर पीड़ितों को मुआवजा देने और जवाबदेही तय करने का निर्देश - October 29, 2026