आगरा: थाना अछनेरा के गांव रायभा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक अज्ञात लोगों ने वृद्धा की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई जब वृद्धा का बेटा चाय देने के लिए पहुँचा। खून से लथपथ माँ के शव को देखकर बेटे की चीखें निकल गयी। घटना की सूचना आग की तरह गांव में फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मामला थाना अछेनरा के गांव रायभा का है। मृतका विद्यादेवी के कई पुत्र है। उनमें से एक ही इस वृद्धा के पास रहता है बाकी सभी मजदूरी के लिए शहर से बाहर गए हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। बीती रात अज्ञात लोगों में गला रेतकर हत्या कर दी।
मृतका के बेटे ने बताया कि सुबह वह अपनी माँ को चाय देने गया तो माँ खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पास जाकर देखा तो माँ ने दम तोड़ दिया था। थोड़ी ही देर में ये खबर गांव में फैल गयी। मौक़े पर भारी मात्रा में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। पीड़ित ने इस हत्याकांड को लेकर पड़ोसी पर आरोप लगाए है। मृतका के बेटे का कहना है कि आरोपी पक्ष का लड़का उनकी लड़की को भगाकर ले गया। तभी से विवाद चल रहा है।
मौके पर पहुँचे डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है और उससे भी जांच पड़ताल करवाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- अमन-चैन की दुआ और लंगर: ख्वाजा उस्मान-ए-हारुनी के कुल शरीफ पर उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ - March 26, 2026
- Agra News: कुंडोल में घर-घर पहुँची आयुष्मान टीम; कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों का मौके पर किया समाधान - March 26, 2026
- योगी सरकार का ‘ऑपरेशन क्लीन’: जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई, 12 इंजीनियर निलंबित, 26 पर गिरी गाज - March 26, 2026