आगरा: नगर निगम की कैटल कैचर टीम पर गुरुवार को पशु पालकों ने पथराव किया और मारपीट की। इस हमले में नगर निगम के दो कर्मचारी घायल हो गए। यह टीम धूलियागंज में अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान से अवैध रूप से बंधे पशुओं को पकड़ने गई थी।
गौरतलब है कि उद्योग बंधु की बैठक के दौरान बलवीर शरण मित्तल ने अग्रसेन इंटर कॉलेज के मैदान में अवैध रूप से पशुओं को बांधने और पालने की शिकायत की थी।
शिकायत के आधार पर नगर निगम की कैटल कैचर टीम पशुओं को पकड़ने गई। टीम पशुओं को गाड़ी में भर रही थी, उसी दौरान पशु पालकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पथराव किया। कैटल कैचर टीम भैंसों को गाड़ियों में चढ़ा रही थी। तीन भैंसों को गाड़ियों में चढ़ाया था, पशु पालकों ने हमला कर दो भैंसों को उतार लिया। इस हमले में दो कर्मचारियों को चोटें लगी। मौके पर पहुंचे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों ने कर्मचारियों को छुड़वाया। मामले को शांत कराया।
सुरक्षा कर्मियों के साथ भी पशु पालकों की हाथापाई हुई। इस कार्रवाई में नगर निगम फिटिंग में पशुपालकों की 11 भैंसों को नगर निगम के बाड़े में बंद कर दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार के मुताबिक इन पशुपालकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उसके बाद ही पशु वापस किए जाएंगे। नगर निगम की टीम पर हमले के मामले में पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा उच्च अधिकारियों से बात कर कार्रवाई करने की बात कही गई है।
- सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की शानदार एंट्री: अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक की शेयर - October 22, 2026
- ₹79,900 के ब्लैक आउटफिट में सीरत कपूर का बोल्ड ग्लैमरस अवतार: डिजाइनर गजल गुप्ता के ‘Vintage Lily’ लुक ने खींचा ध्यान - October 22, 2026
- आगरा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन: स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण - October 22, 2026