Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में थाना मलपुरा क्षेत्र में आगरा-जयपुर हाईवे पर डावली लिंक मार्ग पर शुक्रवार शाम को बाइक सवार हमलावरों ने दूधिया को गोली मार दी थी। गोली लगने से दूधिया गंभीर रूप से घायल हो गया था। शनिवार शाम को दूधिया के पिता ने वर्तमान ग्राम प्रधान पति व उसके पुत्र तथा प्रधानपति के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ये है मामला
थाना मलपुरा के गांव सगुनापुर निवासी मोहन सिंह पुत्र भगवान सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उनका बेटा नीतू उर्फ जितेंद्र शुक्रवार शाम करीब छह बजे दूध लेकर आगरा जा रहा था। तभी डावली लिंक मार्ग पर गायत्री कोल्ड स्टोरेज के पास पीछे से बाइक पर आए हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से नीतू में गोली मार दी। जिसमें नीतू गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूधिया की हालत गंभीर
इसी दौरान कस्बा मिढ़ाकुर से घर लौट रहे सगुनापुर निवासी गौरव बघेल पुत्र धर्मपाल ने हमलावरों को पहचान लिया। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल नीतू को इलाज के लिए आगरा भेज दिया। नीतू का पुष्पाजंलि हॉस्पिटल, आगरा में उपचार चल रहा है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया कि मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर वर्तमान ग्राम प्रधानपति प्रताप पुत्र पातीराम व राजू पुत्र प्रताप, चन्द्रवीर पुत्र कृपाल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
आर्थिक सहयोग की विनम्र अपील
यह वेबसाइट किसी धन्नासेठ, माफिया, अफसर या नेता की काली कमाई द्वारा संचालित नहीं है। यह पत्रकारों का नवाचार है। सकारात्मक रवैया है। हम पीत पत्रकारिता नहीं करते हैं। ब्लैकमेलिंग नहीं करते हैं। जबरन विज्ञापन नहीं लेते हैं। विज्ञापन न देने वाले के खिलाफ खबर भी नहीं छापते हैं। यूपी चुनाव में हमने किसी से विज्ञापन नहीं मांगा। हम चाहते हैं यह वेबसाइट धाकड़पन से चले और आत्मनिर्भर बने। वेबसाइट के निरंतर संचालन में आपके आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। कृपया हमें विज्ञापन या डोनेशन देकर सहयोग करें।
डॉ. भानु प्रताप सिंह, संपादक
गूगल-पे, पेटीएम 9412652233
Bank: SBI, Shastripuram, Agra
Account: 10318742097
IFSC: SBIN0016266
समाचार और विज्ञापन के लिए सहयोग संपर्क करें- livestorytime1@gmail.com
मोबाइल- 9412652233, 9411626345
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026