आगरा। नगर निगम ने कमाल का जुगाड़ किया है. सिटी बस को मॉडिफाई करके महिलाओं के लिये मूविंग पिंक टॉयलेट बनाई है. जल्द ही यह मूविंग टॉयलेट आपको सड़कों पर दौड़ती हुई और कार्यक्रमों में खड़ी हुई नजर आएगी.
इस मूविंग पिंक टॉयलेट की खास बात है कि इसे सिटी बस में बनाया गया है. इसमें ज्यादातर कबाड़ सामान इस्तेमाल किया गया है. इसके अंदर कई खासियत हैं. ये शानदार मूविंग पिंक टॉयलेट आगरा नगर निगम ने तैयार की है. इसे बनाने में लगभग 2 से 3 महीना लगा है.
मूविंग टॉयलेट में यह है खासियत
आगरा नगर निगम के यार्ड में कबाड़ से जुगाड़ का अनोखा नमूना देखने को मिला है. महिलाओं के लिए खास तरह का मूविंग पिंक टॉयलेट बनाया है. इस मूविंग पिक टॉयलेट को महिलाओं के हिसाब से डिजाइन किया गया है.
इसमें 4 टॉयलेट सीट हैं जिममें दो वेस्टर्न और दो इंडियन हैं. बस में एंट्री करते ही सामने सेनेटरी नैपिंग मशीन लगी हुई है. ठीक उसी के बगल में फीडबैक मशीन है जिसमें आप मूविंग टॉयलेट के अंदर साफ सफाई और क्लीनिंग का फीडबैक दे सकते हैं.
इस पिक टॉयलेट को बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है. अंदर-सुंदर चित्रकारी की गई है. मॉर्डन वॉश बेसिन, मिरर, टीवी और नैपकिन डिस्पोजेबल मशीन लगाई गई है.
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026