आगरा: केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल ने आज गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र एत्मादपुर की सड़कों के विकास पर चर्चा की। उनके साथ एत्मादपुर क्षेत्र के विधायक डा धर्मपाल सिंह भी साथ थे।
संसद भवन में हुई इस मुलाकात में प्रो बघेल और डा सिंह ने नितिन गडकरी को सिलसिलेवार तरीके से आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 509 के 4–लेन सड़क के चौड़ीकरण का कार्य, रामबाग चौराहे से ही किए जाने के साथ रामबाग से टेढ़ी बगिया तक एक एलिवेटेड रोड का निर्माण कराये जाने, एत्मादपुर के कस्बा खंदौली में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 509 पर अधूरे नाला के निर्माण का कार्य पूर्ण कराने एवं जल भराव क्षेत्र पर सीमेंटेड रोड का निर्माण कराए जाने, एत्मादपुर खंदौली मुख्य एवं संपर्क मार्ग, जो एनएच 509 आगरा-अलीगढ़, एनएच-19 आगरा-कानपुर व एनएच- 21 आगरा-जलेसर-सिकंदराऊ के सुदृढ़ीकरण की मांग रखी।
इसके अलावा उन्होंने एनएच-19 आगरा-कानपुर पर बरहन तिराहा एवं एत्मादपुर तहसील चौराहों पर उपरिगामी सेतुओ का निर्माण अथवा दोनों बरहन तिराहा एवं तहसील चौराहा को मिलाते हुए एलिवेटेड रोड के निर्माण की भी मांग रखी। पार्षद गौरव शर्मा भी इस दौरान साथ थे।
- धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली: जहांगीरपुरी में AQI पहुंचा 463, दिवाली की आतिशबाजी से और बिगड़ने के आसार - November 8, 2026
- कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला; अमेरिकी लॉबिंग फर्म ‘मर्करी पब्लिक अफ़ेयर्स’ के जरिए पैसे देकर तारीफ करवाने का लगाया आरोप - November 8, 2026
- “मेरी पत्नी मर चुकी है…”: कमला नगर के जिम ट्रेनर ने रची खौफनाक साजिश, दूसरी शादी के बाद खुला राज तो पीड़िता के उड़े होश - November 8, 2026