आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र में शादी के महज तेरह दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुरालीजन शव को एसएन मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, फिरोजाबाद के रसूलपुर की रहने वाली प्रियंका की शादी विगत 24 नवंबर को ताजनगरी फेस टू के रोहित पुत्र अर्जुन के साथ हुई थी। पिता अमर सिंह ने बताया कि प्रियंका पांच भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी बीटीसी की पढ़ाई कर चुकी थी।
रोहित नोएडा में एक जेनरेटर फैक्ट्री में नौकरी करता है। शादी में हैसियत अनुसार खर्च के बाद भी बेटी को प्रताड़ित कर कार की मांग की जा रही थी। शादी के खर्च का हवाला देकर कुछ समय बाद व्यवस्था करने को कहा था। शनिवार को बेटी को ससुराल से विदा करवा कर लाना था। चौथी की रस्मों की सारी तैयारी हो गई थी। शुक्रवार की रात दस बजे तक प्रियंका ने मां मुन्नी देवी से बात की थी।
मृतका के भाई ने बताया कि रात एक बजे हमारे आगरा निवासी रिश्तेदार के पास ससुराल से दामाद रोहित का फोन आया। उसने प्रियंका की मौत होने की जानकारी दी और एसएन मेडिकल कॉलेज आने को कहा। सूचना मिलते ही वे परिवार के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। इमरजेंसी के गेट पर स्ट्रेचर पर बेटी का शव पड़ा मिला। ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो चुके थे। बेटी के पेट से खून निकल रहा था। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं।
इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि मृतका को परिजनों ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- देश भर में छठ महापर्व की धूम, सीएम योगी ने गोमती तट पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रार्थना - October 27, 2025
- आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आगरा में भाजयुमो का युवा सम्मेलन सम्पन्न, युवाओं ने लिया भारत को विश्वगुरु बनाने का संकल्प - October 27, 2025
- सनातन धर्म की रक्षा हेतु ‘विवाह संस्था’ को बचाने का संकल्प: हिन्दी साहित्य भारती का जन जागरण अभियान - October 27, 2025