आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला चतुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। महिला के मामा ने पति सहित ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ससुरालीजन फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है कि मृतका पूनम की शादी 2008 में गांव नगला चतुरा निवासी अजीत से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं। मृतका के मामा रामप्रताप सिंह ने पति अजीत, जेठ राजेंद्र, रोमी, ससुर कप्तान सिंह और सास प्रकासी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर पूनम को प्रताड़ित करता था। दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
घटना की जानकारी मृतका की बड़ी बहन ममतेश ने दी। ममतेश की शादी भी इसी परिवार में पूनम के जेठ राजेंद्र से हुई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस मौत के कारणों की तलाश कर रही है।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026