Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. राजेश्वर उपाध्याय ने थाना जगदीशपुरा में बिल्डर मुकेश चंद पाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 351 (3) के तहत एफआईआर सं. 0500 दर्ज कराई है।
डॉ. राजेश्वर उपाध्याय ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा है, “प्रार्थी अपने परिजनों सहित 21- प्राक्षी ऐवेन्यू कलोनी, मौजा मघटई में निवास कर रहा है। कलोनी के बिल्डर मुकेशपाल और उसके द्वारा पाले गये गुण्डे टाइप व्यक्ति ओमप्रकाश तथा कुछ अन्य असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर प्रार्थी और परिजनों को विभिन्न प्रकार से ब्लैकमेल करके कॉलोनी से मकान बेचकर जाने हेतु अवैध दबाव बनाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 08/09/2024 को दोपहर के लगभग 12.05 पर अराजक तत्वों को भेजकर प्रार्थी के आवास की विद्युत आपूर्ति कटवा दी गई है।”
पुलिस से आग्रह किया है कि जीवनोपयोगी विद्युत आपूर्ति का कनेक्शन तत्काल प्रभाव से जुड़वाया जाए और ब्लैकमेल करके उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
डॉ. उपाध्याय का कहना है कि आगरा विकास प्राधिकरण से अनुमोदित प्राक्षी एवेन्यू कॉलोनी के अधूरे कार्यों जैसे, सड़क निर्माण, जलापूर्ति, नालियों का निर्माण, पार्क को विकसित कराना, वृक्षारोपण, डलाबघर, विद्युत व्यवस्था, सीवर लाइन की व्यवस्था आदि को 04 मार्च, 2012 तक पूर्ण कराया जना था। 12 वर्षो बाद भी कॉलोनी में किसी भी व्यवस्था को पूरा नहीं कराया गया है। उन्होंने जब इस बारे में शिकायत की तो उन्हें तंग किया जा रहा है। डॉ. उपाध्याय ने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की माँग की है।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026