आगरा: मुंबई से आगरा होकर अमृतसर जाने वाली दादर अमृतसर एक्सप्रेस में विगत रात्रि सीट को लेकर हुए विवाद में एक युवक को चलती ट्रेन से नीचे गिरा दिया गया। यह घटना मथुरा जिले के किसी के ग्राम कोटवन के निकट घटी। नीचे गिरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे आगरा रेफर किया गया। धक्का देने वाले यात्री को पकड़ कर पलवल आरपीएफ के हवाले कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शनिवार-रविवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन संख्या 11057 दादर अमृतसर एक्सप्रेस आगरा से दिल्ली की ओर जा रही थी। मथुरा के कोसीकलां में सामान्य कोच में यात्रियों के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। झगड़े के बाद एक युवक ट्रेन के गेट के पास खड़ा हो गया, लेकिन गुस्साए दूसरे युवक ने गांव कोटवन के पास उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे हेल्प लाइन के माध्यम से आरपीएफ को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर गिर्राज सिंह, उपनिरीक्षक निति सिंह, हेड कांस्टेबल उदल सिंह, हरेंद्र सिंह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए और पेट्रोलिंग के बाद घायल युवक को खोज लिया। घायल युवक का नाम असलम बेग पुत्र इस्लाम बेग निवासी कश्मीर गेट नई दिल्ली है।
ट्रेन के पलवल पहुंचने पर अन्य यात्रियों ने धक्का देने वाले युवक को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया। उसकी पहचान विजय पुत्र सोनपाल निवासी गांव कसमरा हसायन हाथरस के रूप में हुई। आरपीएफ उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है।
- संजय सिंह का खड़गे के ‘B टीम’ वाले बयान पर करारा पलटवार: बोले— देश भर में बीजेपी की सरकारें बनवाने का अपराध स्वयं कांग्रेस ने किया - November 5, 2026
- त्योहारों पर यूपी पुलिस की छुट्टियां निरस्त: डीजीपी राजीव कृष्ण का सख्त आदेश, 5 से 17 नवंबर तक अलर्ट मोड पर रहेगा पुलिस बल - November 5, 2026
- प्यार, धोखा और आर्थिक शोषण की दर्दनाक दास्तान: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म? आगरा से ट्रांसफर जीरो एफआईआर पर 40 दिन बाद भी उत्तराखंड पुलिस मौन - November 5, 2026