आगरा: एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक का बुधवार को मंदिर में रिश्ता तय हुआ। दोपहर में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। शाम को परिवार वालों को विदा करने के बहाने दुल्हन फरार हो गई। दूल्हे के घरवालों ने पीछा करके शादी कराने वाले युवक और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया। उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
सीता नगर निवासी सनी का डेकोरेशन का काम है। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले मोहल्ले के युवक ने उसकी शादी के लिए फिरोजाबाद के एक युवक से बात की। उसने बताया कि कानपुर की युवती से रिश्ता करा देगा। बताया कि परिवार गरीब है। उसके लिए 35 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस पर वह तैयार हो गए। युवती को देखने के लिए बुधवार का दिन तय किया गया। सनी के परिवार वाले रामबाग स्थित एक मंदिर में आ गए। युवती के साथ बिचौलिये सहित उसकी बहन और जीजा आए थे।
पसंद आने पर उन्होंने युवती को सोने की अंगूठी पहना दी। इसके बाद पंडित को बुलाकर सात फेरे भी ले लिए। शाम को परिवार के लोग घर आ गए। तभी दुल्हन की बहन ने घर जाने के लिए एक ऑटो बुलाया। दुल्हन भी बहन को विदा करने के लिए ऑटो में बैठ गई। इस पर सनी को शक हो गया। वह परिवार के लोगों के साथ ऑटो के पीछे लग गए। रास्ते में रोक लिया। इस दौरान बिचौलिये और दुल्हन के जीजा को पकड़ लिया।
दुल्हन और उसकी बहन भाग गए। सनी ने आरोप लगाया कि बिचौलिया शादी कराने के लिए 35 हजार रुपये ले चुका था। वहीं दुल्हन को भी सोने की दो अंगूठी और मंगलसूत्र पहनाए थे। उन्होंने को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- दर्द को द्वेष नहीं, भक्ति और करुणा में बदला..संत रविदास जी के विचारों से गूंजा आगरा, भव्य कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय समरसता महोत्सव शुरू - October 2, 2026
- Agra News: बालिकाओं के लिए एलईडी और खाद्य सामग्री भेंट कर लायंस क्लब प्रयास ने वनवासी कल्याण आश्रम में किया सेवा कार्य - October 2, 2026
- जनकपुरी महोत्सव 2026: मिथिला नगरी के रूप में सजी ताजनगरी, 3 अक्टूबर से शुरू होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान - October 2, 2026