Live Story Time
Kasganj, Uttar Pradesh, India, Bharat. किसी ने क्या खूब कहा है कि प्यार अंधा होता है। तभी तो किसी भी उम्र में किसी के साथ प्यार हो जाता है। अब देखिए न उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गंजडुंडवारा कस्बा में 10 बच्चों का बाप और छह बच्चों की मां के बीच ऐसा प्रेम हुआ कि घर छोड़कर गायब हो गए।
ये घटना बड़ी रोचक है। गंजडुंडवारा कस्बा में दो माह पूर्व दो परिवारों ने अपने बेटे-बेटी की शादी आपस में तय की थी। पुत्री का रिश्ता शकील के पुत्र से तय किया था। दोनों के बीच समधी-समधन का रिश्ता हो गया। रिश्ता तय होने के बाद लड़की की मां और लड़के के बाप में बातचीत होने लगी। बात-बात में प्रेम हो गया। बच्चों की शादी होने से पहले ही शकील लड़की की मां को भगा ले गया। लड़की की मां के छह बच्चे हैं जबकि आरोपी दस बच्चों का पिता है।
दोनों को काफी खोजा गया लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर महिला के पति ने एक माह पूर्व गंजडुंडवारा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। अब पति ने पुलिस अधीक्षक से पत्नी को बरामद करने की मांग की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि महिला को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026