आगरा: थाना हरिपर्वत के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू रोड पर स्थित एक परचून की दुकान से देशी शराब बेची जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर 180 पौवे अवैध देशी शराब बरामद की और दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया है कि मोती लाल नेहरू रोड पर द्विजराज मंडल की परचून की दुकान है। यहां से पुलिस को सूचना मिली थी कि द्विजराज अपनी दुकान से देशी शराब बेचता है। द्विजराज ने पूछताछ में बताया कि वह मुनाफा कमाने के लिए शराब बेचता है। देशी शराब की दुकान से एक बार में कई पौवे खरीद लेता है। ग्राहक सेट हैं। वे आते हैं और दस रुपये ज्यादा देकर पौवा खरीद लेते हैं। उसे दस रुपये का मुनाफा होता है।
द्विजराज की परचून की दुकान घर के बाहर ही थी। पुलिस को सूचना मिली कि पूरा दिन दुकान के बाहर भीड़ लगी रहती है। पुलिस के साथ आबकारी विभाग भी छापेमारी में साथ था।
- नंदी महाराज पैदा ही न हों, ऐसी व्यवस्था करेंगे…अजमेर में केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने दिया अजीबोगरीब बयान, सवाल उठा तो पेश की सफाई - February 7, 2026
- बैंक खाते पूरी तरह फ्रीज करना मनमाना और मौलिक अधिकारों का हनन: दिल्ली हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला - February 7, 2026
- उन्नाव केस: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कुलदीप सेंगर, पीड़िता के पिता की मौत मामले में मांगी जमानत - February 7, 2026