आगरा। शादी के बाद ससुराल में पति को व्यापार करने के लिए अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की गई। मायका पक्ष के मना करने पर विवाहिता के अश्लील फोटो खींच लिए गए।
रुपये न देने पर फोटो प्रसारित करने की धमकी दी गई। रकम न मिलने पर इंटरनेट पर फोटो प्रसारित कर दिए गए। पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सदर क्षेत्र की युवती की शादी एक मई 2023 को कैंट क्षेत्र के युवक से हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी में 20 लाख रुपये खर्च किए गए थे। ससुराल जाने पर पति को व्यापार करने के लिए 10 लाख रुपये की जरूरत थी। इसके लिए अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी।
उसने मायके पक्ष की स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर मना कर दिया। इसके बाद ससुर, देवर और पति ने जबरन उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद रुपये न लाने पर फोटो प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी।
रुपये न मिलने पर इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील फोटो को अपलोड कर दिए। पीड़िता ने साक्ष्य के साथ पुलिस में शिकायत की है। इस मामले में इंस्पेक्टर महिला थाना पूनम शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
साभार सहित
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026