आगरा: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में प्रेमी द्वारा प्रेमिका के घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। घर पर अकेली प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी ने उसे नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और अलमारी से गहने चोरी कर लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है।
ट्रांस यमुना के नुनिहाई, दुर्गानगर की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती बल्केश्वर के रहने वाले शिवम अग्रवाल से थी। विगत तीन मार्च को उसका परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान शिवम ने फोन कर मिलने की बात कही। मना करने पर भी घर आ गया।
बातें करने के दौरान उसने पैसों की जरूरत बताते हुए नकदी या गहने देने को कहा। पीड़िता ने मना कर दिया। इसके बाद उसने साथ लाई हुई कोल्डड्रिंक उसे पीने को दी। युवती के बेहोश होने पर वह अलमारी खोलकर गहने लेकर गायब हो गया।
चोरी का पता चलने पर युवती ने आरोपी से बातचीत की तो बमुश्किल उसने सोने का हार वापस कर दिया, पर सात लाख से अधिक कीमत की करधनी लौटाने से इंकार कर रहा है। पीड़िता द्वारा कॉल रिकार्डिंग समेत कई साक्ष्य प्रस्तुत करने पर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- आगरा में 36 मनमोहक झांकियों संग निकली भव्य दशहरा शोभायात्रा: जटपुरा के प्राचीन मंदिर से कान्हा पटेली तक गूंजे “जय श्रीराम” के जयकारे - October 21, 2026
- शिक्षा और साहित्य में उत्कृष्ट योगदान: हिसार की डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत ने किया सम्मानित - October 21, 2026
- यूपी की यूनिवर्सिटी में स्कूटी योजना को लेकर विवाद, शिक्षक संघ ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी और नकल माफिया की मिलीभगत का लगाया आरोप - October 21, 2026