आगरा: थाना सैंया क्षेत्र के गांवों में तेंदुए की दहशत है। गुरुवार रात को तेंदुए ने आठ साल के बच्चे को सोते हुए उठा लिया और उसे मुंह में दबाकर ले जाने लगा। शोर होने पर परिजन और गांव वाले पीछे दौड़े तो तेंदुआ बच्चे को घायल कर भाग निकला। गांववासी रात भर दहशत में रहे।
सैंया के गांव बिरहरू निवासी भूरी सिंह का परिवार घर में सो रहा था और उनका आठ साल का बेटा डेविड बाहर बरामद में टिनशेड के नीचे सो रहा था। रात करीब बारह बजे तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को मुंह में भरकर ले जाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर घरवाले जाग गए। उनके शोर मचाने पर अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने तेंदुए की पीछा किया। टॉर्च लेकर उसकी घेराबंदी की। शोर सुनकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर भाग गया।
ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया। बच्चे के चेहरे पर नोचने के गहरे जख्म हैं। गाल पूरी तरह से कट गया है। बच्चे ने बताया कि जानवर तेंदुआ था। गांव में तेंदुआ आने की खबर तेजी से फैल गई। बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने गांव में जानवर के पैरों के निशान के नमूने लिए हैं। टीम तेंदुए की तलाश कर रही है। टीम ने सभी गांव वालों को सजग रहने की हिदायत दी है। टीम सुबह भी गांव में पहुंची।
तेंदुए के घूमने का एक वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया गया है। वीडियो में एक मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ दिख रही है। ये वीडियो हाईवे स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी द्वारा बनाया गया।
- केंद्र सरकार से वादा पूरा करने की मांग: केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण के लिए आगरा में महासभा का बड़ा ऐलान, होगा चरणबद्ध आंदोलन - September 19, 2026
- आगरा के होटल हेवन एंड नाइट क्लब में मची भगदड़: पार्टी के दौरान किचन में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा - September 19, 2026
- आगरा के पिनाहट में दहशत: खेत पर चारा लेने जा रही 65 वर्षीय वृद्ध महिला पर जंगली जानवर ने किया हमला, हालत गंभीर - September 19, 2026