आगरा। क्षत्रिय सदन पर बुधवार को हुई पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा दो-दो हाथ करने वाले बयान की निन्दा करते हुए कहा कि वह चुनौती देते हैं तो हम भी तैयार हैं, लेकिन महापुरुषों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सपा सांसद प्रदेश में जातीय संघर्ष पैदा करना चाहते हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं होने देगी।
क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय सरंक्षक भंवर सिंह चौहान ने कहा कि अगर सपा अध्यक्ष 19 अप्रैल को आगरा आकर सांसद के बयान का समर्थन करते हैं तो हम उनका भी विरोध करेंगे साथ ही आगामी रणनीति बनाकर कर सबक सिखायेंगे।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष टी.पी. सिंह ने कहा कि हिन्दू समाज को रामजीलाल जैसे गद्दारों की पहचान करनी चाहिये जो अनर्गल बयान देकर समाज को तोड़ने का कार्य कर रहे है।
अखिल भारतीय मेवाड़ी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप चौहान, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष मुनेंद्र परमार, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार, भाजपा पार्षद शरद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष क्षत्रिय सभा आर.पी. सिंह जादौन, धनवीर सिंह तोमर, शाखाध्यक्ष जमुनापार बिनोद परमार, शाषाध्यक्ष कमलानगर, गौरव परमार, राज परमार, वरुण चौहान ने भी अपने विचार रखे।
- अयोध्या दीपोत्सव पर सीएम योगी की देशवासियों से अपील: “जब राम जन्मभूमि पर जलें दीप, तब अपने घर-आंगन को भी करें रोशन” - November 7, 2026
- Agra में 200 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 10 मरीजों की आँखों का ऑपरेशन भी होगा - November 7, 2026
- भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की विरासत को ध्वस्त करने का आरोप: वाराणसी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश— “भाजपा नफरत की आग में देश का नुकसान कर रही” - November 7, 2026