आगरा। थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चौराहे पर बुधवार की सुबह एक लोडर ट्रक ने स्कूली बस में टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
डीसीपी सोनम कुमार ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे हुई। बच्चों को ले जा रही बस में लोडर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन से चार बच्चे घायल होने की सूचना है। चीख-पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने स्कूल बस से बच्चों को बाहर निकाला, बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया। पुलिस उपायुक्त नगर सोनम कुमार द्वारा अस्पताल पहुँचकर घायल बच्चों का हालचाल लिया गया एवं चिकित्सकों से वार्ता की गई।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 34 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के बदले गए जिलाधिकारी - September 22, 2026
- श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम: आगरा के रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आयोजित हुआ भव्य पौष पत्री भंडारा, उमड़े श्रद्धालु - September 22, 2026
- आगरा रामलीला मैदान का निरीक्षण: टूटा मंच, फैली गंदगी और नहीं हटीं झोपड़ियां; महापौर हेमलता दिवाकर ने दिए तीन-चार दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश - September 21, 2026