आगरा। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में बीती रात एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहा आरोपी गब्बर पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
एसीपी एत्मादपुर के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन मई को दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे का मुख्य आरोपी गब्बर, निवासी मलूकपुर, इलाके में घूम रहा है। सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस ने घेराबंदी कर ली। खुद को फंसा देख गब्बर ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
गिरफ्तारी के बाद उसे अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके खिलाफ अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026