आगरा। बाह थाना क्षेत्र के गांव बटेश्वर में एक दुखद घटना घटी, जहां 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घर के अंदर युवक को फंदे पर लटका देखा, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया।
फांसी लगाकर जान देने वाले युवक का नाम आदित्य कुमार बताया गया है। परिजनों ने आदित्य को फंदे पर लटके देखा तो वे उसे फंदे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- झांसी में बिना इजाजत दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 पुलिसकर्मी निलंबित, बीमारी का बहाना बनाकर दी थी परीक्षा - March 24, 2026
- यूपी में मौसम का ‘यू-टर्न’: 26 और 28 मार्च को फिर भीगेंगे पश्चिमी जिले, झुलसाने वाली गर्मी से अभी राहत - March 24, 2026
- सुल्तानपुर: सरयू एक्सप्रेस में जहरखुरानी गिरोह का तांडव, बुजुर्ग दंपती समेत तीन यात्रियों को चटाया नशीला पदार्थ - March 24, 2026