आगरा। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान आज मौत हो जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने चार घंटे तक स्टेट हाईवे जाम कर रखा। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
मृतक की पत्नी नीरू का कहना है कि उनके पति सूरज सिंह बुधवार को अपने साथी रिंकू पुत्र ओमप्रकाश, हरिचरण पुत्र गोपाल सिंह, सौरभ पुत्र सतीश शर्मा और आकाश पुत्र रामबरन सिंह के संग बाइक से बटेश्वर गये थे। पत्नी का आरोप है कि रास्ते अजयराज सिंह पुत्र राजवीर सिंह यादव, आशीष पुत्र होराम और प्रशांत पुत्र रामप्रकाश ने घात लगाकर रास्ते में घेर लिया। दबंगों द्वारा सूरज पर लाठी डंडा सरिया से हमला बोल दिया।
मारपीट में सूरज और उसके साथी बुरी तरह घायल हो गए थे। घायल सूरज और उसके साथियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई।
मौत का समाचार मिलते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर बाह में स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
- नोएडा में प्लाट कब्जे के विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप - August 25, 2026
- ”जो समाज अपने पूर्वजों को भूल जाता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता”: रायबरेली में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ - August 25, 2026
- यूपी में 100 करोड़ से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की होगी थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट, योगी सरकार का बड़ा फैसला - August 25, 2026