आगरा। कोठी मीना बाजार, शाहगंज में आयोजित होने जा रहे जनकपुरी महोत्सव में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा द्वारा 5 दिन तक जागरूकता व स्वास्थ शिविर लगाया जाएगा। जिसमें जनकपुरी महोत्सव के दौरान आवश्यकता पड़ने पर मरीजों की जांच व परीक्षण के साथ जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कोठी मीना बाजार के आस-पास के क्षेत्र के अस्पतालों में आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाएगा।
यह निर्णय आज जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति व आईएमए के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर संध्या जैन अनिल अग्रवाल सुधा बंसल राजेंद्र बंसल, अरुण चतुर्वेदी, दीपक गोयल, डॉ. जेएन टंडन डॉक्टर संजय सिंह डॉक्टर अलका सेन डॉक्टर संदीप फौजदार डॉक्टर ऋषि बंसल आदि मौजूद थे।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘नामर्द’ कहकर किया था अपमानित, सदमें में युवक की हुई थी मौत; झांसी कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट - October 18, 2026
- भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे: अखिलेश यादव - October 18, 2026
- लखनऊ में लगे ‘भारत विरोधी दशानन रावण’ के विवादित पोस्टर: राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अतीक अहमद और एलन मस्क के चेहरों को बनाया गया निशाना - October 18, 2026