जनकमहल का काम प्रभावित, बल्लियां लगाने का काम रुका, त्रिपाल लगाकर तैयार किए जा रहे थर्माकॉल के फ्रेम
आगरा। जनकपुरी महल व क्षेत्र में किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए बारिश बाधा बन गई है। लगातार बारिश होने से क्षेत्र के विकास कार्य व जनक महल निर्माण कार्य रुक गया है। कोठी मीना बाजार मैदान में जगह-जगह पानी भर गया है, जिससे जनक महल के लिए की गई समतल भूमि में फिर गड्ढे बन गए हैं। वहीं क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले नाली, खरंजे व सड़क निर्णाण कार्य भी नियमित नहीं हो पा रहा है।
श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनकपुरी महल के मंच का निर्माण शुरु कर दिया गया था, जो दो दिन से लगातार बारिश के कारण प्रभावित हो गया है। परन्तु निर्धारित समय पर जनक महल तैयार करने के लिए त्रिपाल डाल कर थर्माकॉल फ्रेम तैयार किए जा रहे हैं। जिससे बारिश बंद होने पर तुरन्त तेज गति से काम शुरु हो सके और समय पर जनकमहल बनकर तैयार हो जाए। वहीं जनक महल सजने की जगह पर जमीन को समतल बनाए रखने के लिए नगर निगम द्वारा कंक्रीट वाला मलवा एकत्र कर दिया गया, जिसे बारिश रुकते ही गड्ढों वाली जगह पर डाल कर जेसीबी द्वारा समतल किया जाएगा।
जनकपुरी आयोजन समिति ने किया जनक महल स्थल का निरीक्षण
आगरा। आयोजन समिति के सदस्यों ने जनकपुरी महल स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि बारिश के कारण बेशक काम में कुछ विलम्ब हो रहा है, लेकिन क्षेत्रीय लोगों व समिति के सभी सदस्यों का उत्साह और उमंग श्रीराम की सेना की तरह है। जो जनकपुरी महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संयोजक, गौरव राजावत, राहुल चतुर्वेदी, हेमन्त भोजवानी, अनुराग उपाध्याय, महामंत्री राहुल सागर, मुनेन्द्र जादौन, मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा नौजूद थे।
- जाम के झाम से परेशान आगरा का रावतपाड़ा बाजार, रेंग रेंग कर आंगे बढ़ रहे पैदल राहगीर - October 31, 2026
- संजय प्लेस में पार्किंग बनी ‘ओपन बार’ की खबर का बड़ा असर: एक्शन में आई आगरा पुलिस, शराबियों पर सख्ती से व्यापारियों में खुशी - October 31, 2026
- ताजनगरी में ‘अमृतम् परिवार’ का भव्य दीपावली उत्सव: गरबा-डांडिया की धुनों पर थिरके कदम, आतिशबाजी से रोशन हुआ आसमान - October 31, 2026